फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: अमेठी में योग के रंग में रंगेगा जिला, होंगे सामूहिक सत्र

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रविवार को पूरा जिला योग के रंग में रंगा नजर आएगा। शहरों से लेकर गांवों तक एक साथ योग सत्र आयोजित होंगे। प्रशासन ने जिलेभर में 2.50 लाख से अधिक लोगों की सहभागिता का लक्ष्य तय किया है। सरकारी संस्थानों के साथ सार्वजनिक स्थलों और धार्मिक परिसरों में भी योगाभ्यास कराया जाएगा। जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम नवीन पुलिस लाइन परिसर में आयोजित होगा, जहां 500 से अधिक प्रतिभागी सामूहिक योगाभ्यास करेंगे। कार्यक्रम में राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह, जिलाधिकारी संजय चौहान, पुलिस अधीक्षक सरवरणन टी समेत जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहेंगे। एडीएम अम्रता सिंह और एसडीएम आशीष सिंह ने तैयारियों का निरीक्षण किया। मंच, बैठने की व्यवस्था, पेयजल और सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए। नोडल अधिकारी डॉ. अनुपम श्रीवास्तव ने बताया कि जिले के 13 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, 30 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, 682 ग्राम सचिवालयों, 13 ब्लॉक मुख्यालयों, चार नगर निकायों, सरकारी कार्यालयों, पार्कों, अमृत सरोवरों और धार्मिक स्थलों पर योग सत्र होंगे। महाविद्यालयों, इंटर कॉलेजों, एनसीसी शिविरों और वृद्धाश्रमों में भी विशेष आयोजन किए जाएंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें