अमेठी जिले भर में बृहस्पतिवार को ईद-उल-अजहा (बकरीद) अकीदत, उल्लास और भाईचारे के माहौल में मनाई गई। शहर से ग्रामीण इलाकों तक मस्जिदों और ईदगाहों में बड़ी संख्या में लोगों ने नमाज अदा कर मुल्क में अमन-चैन, तरक्की और खुशहाली की दुआ मांगी। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर बकरीद की मुबारकबाद दी। घरों में सेवईं और पारंपरिक व्यंजन तैयार किए गए, जबकि मेहमानों की आवभगत का सिलसिला पूरे दिन चलता रहा।