फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूल्हे ने रास्ते में रुकवाई गाड़ी, मालगाड़ी के सामने कूदकर खत्म कर ली जीवनलीला

भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 19 Apr 2025 01:04 PM IST

यूपी के अमेठी में शुक्रवार की शाम दूल्हे ने मालगाड़ी के सामने कूदकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। घटना से घरवाले चीत्कार उठे। उधर, हाथों में मेंहदी लगाए साजन के इंतजार में बैठी दुल्हन को ये खबर मिली तो वह पछाड़ खाकर गिर गई। शादी की खुशियां पलभर में मातम में बदल गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। घटना गौरीगंज क्षेत्र के बनी रेलवे स्टेशन के पास की है। मूल रूप से रायबरेली के सलोन थाना क्षेत्र के सूची चौराहा निवासी राम किशोर यादव के बेटे रवि यादव (30) की शादी, मऊ जिले के घोसी थाना क्षेत्र के मिर्जा जमालपुर नवापुर गांव निवासी आनंद यादव की बहन से तय हुई थी। 18 अप्रैल को शादी थी। तय तारीख और समय पर बरात रायबरेली से मऊ जाने के लिए निकली। बनी रेलवे स्टेशन के पास रात करीब 9:30 बजे दूल्हे ने गाड़ी रुकवाई। वह लोगों की नजरों से बचकर ट्रैक की तरफ पहुंचा। इसी समय आ रही मालगाड़ी के सामने छलांग लगा दी। टक्कर लगने के बाद वह छिटककर दूर गिरा। पलक झपकते ही उसके प्राण निकल गए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें