फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंड बढ़ते ही शुष्क हो रही त्वचा, अमेठी में त्वचा रोगी परेशान

अमेठी में ठंड की वजह से लोगों में त्वचा संबंधी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। सुबह-शाम तापमान में गिरावट के साथ नमी कम होने से त्वचा का सूखना, फटना और खुजली से परेशान मरीज जिला अस्पताल की ओपीडी में पहुंच रहे हैं। इस समय ओपीडी में मरीजों की संख्या 30 प्रतिशत तक बढ़ गई है। जिला अस्पताल त्वचा रोग विभाग में महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों में रूखी त्वचा की समस्या बढ़ी है। कई मरीज त्वचा पर लाल चकत्ते, जलन और खुजली की शिकायत भी लेकर पहुंच रहे हैं। त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. एनके तिवारी ने बताया कि सर्दियों में त्वचा का प्राकृतिक तेल कम होता है। इससे त्वचा रूखी और संवेदनशील हो जाती है। इस मौसम में साबुन या केमिकल युक्त उत्पादों का ज्यादा इस्तेमाल त्वचा को और नुकसान पहुंचा सकता है। सर्दी में त्वचा को सबसे ज्यादा नमी की आवश्यकता होती है। लोग अक्सर गरम पानी से नहाकर त्वचा को और अधिक रूखा बना लेते हैं। नहाने के लिए हल्के गुनगुने पानी का प्रयोग करें और नहाने के तुरंत बाद मॉइश्चराइजर अवश्य लगाएं। खुजली या चकत्ते बढ़ते दिखाई दें तो तुरंत चिकित्सक की सलाह पर दवा लें।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें