यूपी के अमेठी में लोन के बकाया रुपये की रिकवरी करने गए तहसीलदार और उनकी टीम की दबंगई सामने आई है। पूछताछ के दौरान राजस्व कर्मियों और पुलिस ने बकायेदार बाप-बेटे को लाठी और लात घूंसों से पीटा। तहसील प्रशासन की गुंडई का वीडियो सामने आया है। वीडियो वायरल होने के बाद तहसीलदार ने सफाई दी है कि गांव में चल रही चुनावी रंजिश के कारण कुछ लोगों ने वीडियो बनाकर वायरल है। पूरा मामला तिलोई तहसील क्षेत्र के बतिया गांव का है।