फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : जिला मुख्यालय गौरीगंज में केशव धाम के लिए हुआ भूमि पूजन

अमेठी में जिला मुख्यालय गौरीगंज में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से भूमि पूजन का कार्य किया गया। इसमें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के भवन निर्माण का कार्य केशव धाम के नाम किया जाना है। इसके लिए जिला मुख्यालय गौरीगंज निवासी अविनाश सिंह ने करीब चार विश्वा भूमि संघ को दान की है। जिसमें शुक्रवार को भूमि पूजन का कार्य किया गया। यह स्थान जिला मुख्यालय के नवोदय विद्यालय के बगल में स्थित है। भूमि पूजन कार्य के दौरान जिले के स्वास्थ्य राज्य मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि, गौरीगंज विधायक राकेश प्रताप सिंह, विधायक जगदीशपुर सुरेश पासी, एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह, सुल्तानपुर विधायक विनोद सिंह, जिला अध्यक्ष राम प्रसाद मिश्र, सुल्तानपुर जिला अध्यक्ष आर ए वर्मा सहित बड़ी संख्या में अन्य भाजपा पदाधिकारी एकत्र हुए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें