यूपी के अमेठी में मुसाफिरखाना थाना क्षेत्र से गुजरने वाले लखनऊ-वाराणसी नेशनल हाईवे पर स्थित गांव जाने वाली कट को बंद किये जाने की जानकारी मिलते ही शनिवार सुबह ग्रामीण आक्रोशित हो गए। आक्रोशित ग्रामीणों ने हाइवे जाम कर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया।प्रदर्शन की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझाबुझा कर शांत करवाया। हादसों पर लगाम लगाने के लिए एएचएआई द्वारा कट को बंद किया जा रहा है। सड़क हादसों पर लगाम लगाने के लिए एएचएआई की टीम ने दो दिन पहले लखनऊ-वाराणसी नेशनल हाइवे स्थित तेतारपुर के पास स्थित कट को बंद कर दिया था। इसके बाद शुक्रवार को एनएचएआई की टीम ने मुसाफिरखाना स्थित रामरायपुर से पलिया चंदापुर गांव जाने वाले कट को भी बंद करने में जुट गई। शनिवार सुबह हाईव का कट के बंद होने की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और प्रदर्शन करते हुए बंद किए जा रहे कट को खोलने की मांग की। हाईवे जमकर प्रदर्शन की जानकारी मिलते ही मुसाफिरखाना पुलिस मौके पर पहुँची और ग्रामीणों को समझाबुझा कर मामले को शांत करवाया।मामला एनएचएआई से जुड़ा होने के कारण पुलिस ने डीएम के पास फरियाद लेकर जाने की बात कही।पूरे मामले पर मुसाफिरखाना एसएचओ विवेक सिंह ने कहा की ग्रामीणों को समझाबुझा उन्हें घर वापस भेज दिया गया है। कट को एनएचएआई द्वारा बंद किया गया है।