फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi: धार्मिक स्थल के दर्शन को रवाना हुए वृद्धाश्रम के बुजुर्ग, डीएम निशा अनंत ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

अमेठी के गौरीगंज के राजगढ़ स्थित वृद्धाश्रम में निवास कर रहे 60 से अधिक बुजुर्ग मंगलवार को आरक्षित बस द्वारा प्रतापगढ़ जिले के विभिन्न धार्मिक स्थलों की यात्रा पर रवाना हुए। यात्रा से पूर्व जिला अधिकारी निशा अनंत स्वयं वृद्धाश्रम पहुंचीं, बुजुर्गों से आत्मीय संवाद किया और पुष्प भेंट कर उन्हें शुभकामनाएं दीं। धार्मिक स्थल दर्शन की यह योजना एसडीएम गौरीगंज प्रीति तिवारी की पहल पर तैयार की गई। वृद्धाश्रम भ्रमण के दौरान बुजुर्गों ने धार्मिक स्थलों के दर्शन की इच्छा जताई थी, जिसे गंभीरता से लेते हुए एसडीएम ने जिला बार एसोसिएशन के सहयोग से इस यात्रा की योजना बनाई। तय रूट चार्ट के अनुसार प्रमुख देवस्थानों के भ्रमण के लिए बस बुक की गई। मंगलवार सुबह डीएम निशा अनंत के निर्देशन में यह योजना साकार हुई। उन्होंने स्वयं वृद्धाश्रम पहुंचकर बुजुर्गों का हालचाल जाना और उन्हें बसों में बैठाकर हरी झंडी दिखा यात्रा के लिए रवाना किया। इस अवसर पर बुजुर्गों के चेहरों पर उत्साह और श्रद्धा के भाव स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहे थे। डीएम की यह मानवीय और संवेदनशील पहल समाज के लिए प्रेरणास्रोत बनी है। इस धार्मिक यात्रा से बुजुर्गों को आध्यात्मिक अनुभव के साथ-साथ मानसिक ऊर्जा और आत्मबल की भी प्राप्ति होगी। इस अवसर पर एडीएम न्यायिक दिनेश मिश्र, एसडीएम प्रीति तिवारी, डॉ. राजीव सौरभ, अधिवक्ता महेशचंद्र शुक्ल, शैलेश शुक्ल, गिरिश यादव और सूर्य प्रकाश त्रिपाठी सहित कई लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें