जवाहर नवोदय विद्यालय गौरीगंज की छात्राओं ने जिले के असुरा गांव में महिलाओं को व्यक्तिगत स्वच्छता के बारे में जागरूक किया। नवोदय के गति निर्धारक कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने कहा कि सफाई की आदत हमें कई बीमारियों से बचा सकती है। इसके लिए साबुन व हैंडवॉश का आवश्यक प्रयोग नियमित रूप से करना चाहिए। बड़ों को यह आदतें व्यवहार में लाते हुए बच्चों को भी सफाई के लिए हमेशा प्रेरित करना चाहिए। इससे लोग कम बीमार पड़ेंगे, इस तरह अनावश्यक दवाओं का खर्च बचेगा। इस दौरान छात्राओं ने ग्रामीण महिलाओं को साबुन, सेनेटरी पैड, हैंडवाश और मरहम आदि का वितरण किया। इस मौके पर स्टाफ नर्स रीता कुमारी ने भी नवोदय विद्यालय की प्रवेश प्रक्रिया के बारे में सभी को जागरूक किया।