गौरीगंज के कौहार बलभद्रपुर निवासी कपिल (17) की बुधवार को मुंशीगंज स्थित संजय गांधी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। कपिल के मौत की खबर फैलते ही परिजन भड़क उठे और अस्पताल परिसर में हंगामा करने लगे। माहौल बिगड़ने पर पुलिस ने हस्तक्षेप किया। शव कब्जे में लेकर जांच शुरू की गई है।