फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेठी में युवक की सिर कटी लाश मिली, पुलिस कर रही जांच

भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 08 Jan 2026 02:41 PM IST

यूपी के अमेठी में बृहस्पतिवार की सुबह एक युवक की सिर कटी लाश मिली। उसका धड़ मिला है। सिर गायब है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। घटना जायस कोतवाली क्षेत्र के मोजमगंज पुल के पास की है। यहां मिली सिर कटी लाश की पहचान प्रतापगढ़ के सरसठ चौक नगर कोतवाली क्षेत्र के निवासी विजय सिंह के रूप में हुई। जेब से मिले आधार कार्ड से पुलिस ने पहचान की। इसके बाद घरवालों को खबर दी गई। विजय की लाश यहां कैसे पहुंची, इसकी जानकारी अभी तक नहीं हो सकी है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। एसपी अपर्णा रजत कौशिक भी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचीं। उन्होंने मौका मुआयना करके घटना की जानकारी ली। फोरेंसिक टीम बुलाकर साक्ष्य संकलन कराया गया। प्राथमिक जांच में पचा चला है कि धारदार हथियार से गला काटकर हत्या की गई है। हत्यारों ने सिर गायब कर दिया है। एसपी ने बताया कि वारदात की गहनता से जांच की जा रही है। जल्द ही खुलासा किया जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें