यूपी के अमेठी में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा करके घर बनाना पूर्व प्रधान को भारी पड़ गया। सोमवार को पूर्व प्रधान का कीमती निर्माण प्रशासन ने बुलडोजर से धराशायी करा दिया। पूर्व प्रधान ने सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण कराया था। शिकायत के बाद जिलाधिकारी के निर्देश पर एसडीएम और पुलिस बल की मौजूदगी में अवैध कब्जे को खाली कराया गया। मामला गौरीगंज कोतवाली क्षेत्र के सकरावा गांव का है। यहां गांव के पूर्व प्रधान हरिराम चौहान ने सरकारी जमीन पर कब्जा करके अवैध रूप से घर बना लिया था। प्रशासन से शिकायत के बाद पहले उन्हें नोटिस दी गई। लेकिन, जब उन्होंने घर नहीं खाली किया तो प्रशासन ने कार्रवाई की। मौके पर पहुंचे एसडीएम न्यायिक और बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ घर गिरवा दिया।