फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेठी में पुलिस मुठभेड़ में गोकशी के आरोपी सगे भाई गिरफ्तार, गोली लगने से दोनों घायल

अमेठी में जायस पुलिस व स्वाट टीम ने शनिवार की तड़के मुठभेड़ में गोकशी करने जा रहे दो सगे भाइयों आजाद और सरताज को गिरफ्तार किया है। गोली लगने से घायल दोनों भाइयों को अस्पताल भेजा गया है। इनके पास से दो तमंचे, चार कारतूस, लकड़ी का ठीहा, चाकू, लोहे का चापड़, रस्सी, टार्च, पन्नी, बोरी और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की गई। जायस थानाध्यक्ष अमरेंद्र सिंह और स्वाट प्रभारी अनूप कुमार सिंह टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान सूचना मिली कि सरायमहेशा गांव के पास जायस के कंचना निवासी आजाद, सरताज व दो तीन अज्ञात लोग गोकशी करने जा रहे हैं। पुलिस ने घेराबंदी की तो बदमाशों ने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में दोनों भाई घायल हो गए। जबकि, उनके अन्य साथी मौके से भाग निकले। आजाद और सरताज ने पूछताछ में 11 सितम्बर की रात सरायमहेशा गांव में गोकशी की घटना करना स्वीकार की है। दोनों शातिर अपराधियों पर अमेठी और रायबरेली में गोवध निवारण अधिनियम, चोरी, धोखाधड़ी और गैंगस्टर एक्ट समेत कई मुकदमे दर्ज हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें