फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेठी में हाफ एनकाउंटर: पुलिस की गोली से हिस्ट्रीशीटर घायल, तीन साथियों सहित गिरफ्तार

यूपी के अमेठी में मंगलवार सुबह पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पैर में पुलिस की गोली लगने से हिस्ट्रीशीटर घायल हो गया। पुलिस ने इसे तीन साथियों के साथ गिरफ्तार कर लिया। घायल को अस्पताल भेजा गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। मुठभेड़ गौरीगंज कोतवाली क्षेत्र के रोहसी खुर्द गांव के पास हुई। घायल बदमाश की पहचान अख्तर हुसैन उर्फ राजू निवासी संपतपुर मजरे गुवावां के रूप में हुई है। इस पर 16 मुकदमे दर्ज हैं। इसके अलावा दद्दन प्रसाद वर्मा निवासी पूरे भगीरथ मजरे शाहपुर, मोहम्मद रईस उर्फ बब्लू निवासी मुंडका जोधपुर मजरे रामपुर, नौरंगाबाद तथा तेजबहादुर निवासी पूरे प्रसाद सिंह मजरे बरौलिया को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, मंगलवार तड़के सूचना मिली कि रोहसी खुर्द से टीवी टावर जाने वाले मार्ग पर एक पिकअप वाहन में चार संदिग्ध युवक चोरी की वारदात के लिए रेकी कर रहे हैं। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो वाहन सवार भागने लगे। घेराबंदी के दौरान अख्तर हुसैन ने पुलिस पर फायर झोंक दिया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में पैर में गोली लगने से वह गिर पड़ा। तलाशी लेने पर अख्तर के पास से तमंचा, एक जिंदा और एक खोखा कारतूस और नकदी बरामद हुई। अन्य आरोपियों के पास से भी नकदी मिली। पिकअप वाहन से तीन रस्सियां, टॉर्च, चाकू, पेचकस और प्लायर बरामद हुआ। जांच में वाहन पर लगी नंबर प्लेट कूटरचित मिली। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि करीब 12 दिन पहले लोनियन का पुरवा से एक भैंस और एक पड़वा चोरी करके 60 हजार रुपये में बेचा था। बरामद 32,200 रुपये उसी रकम के शेष बचे हैं। करीब एक माह पहले बासूपुर पंचायत भवन और तीन माह पहले अत्तानगर पंचायत भवन से सोलर पैनल चोरी करने की बात भी स्वीकार की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें