फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 घंटे की मशक्कत के बाद बहाल हुआ अमेठी-संग्रामपुर मार्ग, नदी के बहाव में बह गया था

अमेठी में तेज बहाव में बह जाने के करीब 20 घंटे बाद अमेठी-संग्रामपुर मार्ग रविवार रात दोबारा शुरू हो गया। मालती नदी पर बन रहे पुल के पास अस्थायी वैकल्पिक मार्ग रविवार सुबह करीब 3 बजे तेज जलप्रवाह के कारण बह गया था। इससे करीब 90 गांवों का संपर्क जिला मुख्यालय और तहसील से कट गया था। इससे श्रद्धालु, स्कूली बच्चे, सरकारी कर्मचारी और ग्रामीणों का आवागमन रुक गया था। अमर उजाला डिजिटल और सोमवार के प्रिंट संस्करण में "तेज बहाव में बहा वैकल्पिक मार्ग" और "तीसरा वैकल्पिक मार्ग भी बहा" शीर्षक से खबर प्रकाशित होने के बाद पीडब्ल्यूडी हरकत में आया। निर्माण एजेंसी ने रातभर तेजी से काम कर मार्ग को दोबारा चालू कराया। अवर अभियंता पीडब्ल्यूडी अमित कुमार पाठक ने बताया कि वैकल्पिक मार्ग को फिलहाल सुरक्षित रूप से चालू कर दिया गया है। ऊंचाई की समस्या को देखते हुए निर्माण एजेंसी को मिट्टी भराव का कार्य शीघ्र कराने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें