अमेठी सिटी। नशामुक्ति अभियान के तहत मंगलवार को कमरौली पुलिस ने 300 ग्राम स्मैक संग एक बाइक सवार तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। तस्कर संग बाइक पर मौजूद व्यक्ति मौके से फरार हो गया।
कमरौली थाना क्षेत्र के कोयलारा क्राॅसिंग सिंदुरवा रोड के पास बाइक सवार स्मैक तस्कर के मौजूद होने की सूचना पुलिस को मंगलवार को मिली। इस पर सक्रिय पुलिस ने घेराबंदी की। पुलिस को आता देख बाइक सवार दो युवक भागने लगे। टीम ने दौड़ा कर एक को पकड़ लिया, जबकि दूसरा फरार हो गया। पकड़े गए बाइक सवार की पहचान सौना गांव निवासी शोएब अहमद के रूप हुई।
तलाशी में पुलिस को 300 ग्राम स्मैक बरामद हुई। आरोपी बाइक से जुड़े दस्तावेज भी नहीं दिखा सका। पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो स्मैक तस्करी करने की बात स्वीकार की। बताया कि उसके साथ बाजारशुकुल थाना क्षेत्र के तेतारपुर गांव निवासी एतमाद हुसैन उर्फ मत्तू भी स्मैक तस्करी करता है, जो मौके से फरार हो गया। एसओ अभिनेष कुमार ने बताया कि बरामद स्मैक की कीमत करीब 30 लाख रुपये है। फरार की तलाश में दबिश दी जा रही है।
शामली कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते बसपा कार्यकर्ता । संवाद