फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: बाबा साहब पर टिप्पणी से भड़के कांग्रेसी, नारेबाजी

Wed, 25 Dec 2024 09:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
गौरीगंज बाजार मे प्रदर्शन करते कांग्रेस के कार्यकर्ता। -संवाद
विज्ञापन
अमेठी सिटी। बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर पर की गई टिप्पणी के विरोध में भड़के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को जिला मुख्यालय की सड़कों पर प्रदर्शन कर गृहमंत्री के इस्तीफे की मांग उठाई। कलेक्ट्रेट पहुंचकर कांग्रेसियों ने राष्ट्रपति को संबाेधित ज्ञापन एसडीएम दिग्विजय सिंह को सौंपा।
विज्ञापन





जिला मुख्यालय स्थित केंद्रीय कार्यालय परिसर में सुबह भारी संख्या में कार्यकर्ता एकत्रित हुए। हाथों में पोस्टर लेकर बाबा साहब का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान के नारे लगाते हुए कार्यालय से कांग्रेस कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल की अगुवाई में निकले। कार्यकर्ताओं ने शहर की सड़कों पर प्रदर्शन करते हुए केंद्रीय गृहमंत्री के विरुद्ध नारेबाजी की। कलेक्ट्रेट पहुंचने के पहले ही प्रवेश द्वार पर ही राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।


ज्ञापन में बताया है कि कांग्रेस संविधान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता में राजनीतिक और कानूनी लड़ाई लड़ रही है, जिससे सत्ताधारी दल संविधान से मिले अधिकारों का उल्लघन न कर सके। केंद्रीय गृहमंत्री की ओर से बाबा साहब पर की गई टिप्पणी स्वातंत्रता संग्राम के सबसे बड़े नेताओं में एक बाबा साहब का अपमान करती है। भाजपा प्रमुख मुद्दों को महत्वहीन बनाने में लगी है।
विज्ञापन




कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब पर की गई टिप्पणी पर माफी मांगने के साथ केंद्रीय गृहमंत्री के इस्तीफे की मांग उठाई है। इस मौके पर पूर्व विधायक राधेश्याम, अनिल सिंह, डॉ. अरविंद चर्तुवेदी, डॉ. देवमणि तिवारी, रामबरन कश्यप, ममता पांडेय, अनूप श्रीवास्तव, सुमित तिवारी, वीरेंद्र मिश्र, नीलिमा शुक्ल, विनय कुमार मिश्र, सुरेश शुक्ल, हीरामणि कनौजिया, दीपक आर्या आदि मौजूद रहे।

शामली कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते बसपा कार्यकर्ता  । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें