अंबेडकरनगर। बुधवार सुबह तेज धूप व गर्म हवाओं के बीच दोपहर बाद मौसम ने करवट बदली। शाम करीब साढ़े चार बजे तेज हवाओं के साथ आंधी चली। जिससे पड़ रही गर्मी से लोगों को निजात मिली। इस दौरान अकबरपुर, कटेहरी, हजपुरा व जलालपुर में हल्की बूंदाबांदी भी हुई। हालांकि बारिश नहीं हुई है। मौसम ठंडा होने से लोगों ने राहत की सांस ली है। तेज हवा के कारण आम की फसल को नुकसान पहुंचने की आशंका भी बढ़ गई है।