फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: सर्वर ठप, सहकारी संघ में खाद वितरण ठप, किसान लौटे बैरंग

जलालपुर स्थित सहकारी संघ में सर्वर ठप होने से उर्वरक वितरण पूरी तरह प्रभावित हो गया है। खाद लेने पहुंचे दर्जनों किसानों को तकनीकी समस्या के कारण बिना उर्वरक लिए ही वापस लौटना पड़ा। इससे किसानों में नाराजगी बढ़ गई है। धान की फसल के लिए उर्वरक की सबसे अधिक जरूरत के बीच सर्वर खराब होने से किसान लगातार सहकारी संघ के चक्कर काट रहे हैं। बसिया निवासी राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि वह पिछले सात दिनों से खाद लेने आ रहे हैं, लेकिन हर बार सर्वर खराब होने की बात कहकर लौटा दिया जाता है। वहीं उस्मापुर के मोहम्मद रमजान और तारापुर इस्माइलपुर के शब्बीर ने भी तीन-तीन दिनों से लगातार चक्कर लगाने के बावजूद खाद नहीं मिलने की बात कही। सहकारी संघ के सचिव अभिषेक ने बताया कि तकनीकी कारणों से सर्वर काम नहीं कर रहा है, जिससे आधार सत्यापन नहीं हो पा रहा है। सर्वर ठीक होते ही किसानों को उर्वरक का वितरण शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि सहकारी संघ में फिलहाल 548 बोरी यूरिया और 25 बोरी डीएपी उपलब्ध है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें