अंबेडकरनगर। प्रधान डाकघर अकबरपुर के पासपोर्ट कार्यालय को बुधवार को बम से उड़ा देने की धमकी मिलने का संदेश मिलने के बाद सनसनी फैल गई। सभी ग्राहकों को तुरंत बाहर निकाल दिया गया। पोस्टमास्टर नूतन सिंह ने घटना की जानकारी तत्काल पुलिस को दी। चंद देर बाद ही मौके पर पुलिस व एलआईयू बम निरोधक दस्ते के साथ पहुंचे। पूरे परिसर में शर्च अभियान चलाया गया। इसके बाद कोतवाल श्रीनिवास पांडेय व अन्य अधिकारियों ने डाकघर का चप्पा चप्पा छाना मारा , लेकिन देर शाम तक डाकघर में बम नहीं मिला। हाल ही में, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के कई शहरों में स्थित प्रधान डाकघरों और उनके पासपोर्ट सेवा केंद्रों को बम से उड़ाने की धमकी भरे ई-मेल पर मिलने के बाद बुधवार को प्रधानडाक घर के पासपोर्ट कार्यालय के ग्र्रुप पर धमकी भरा संदेश प्राप्त हुआ। पासपोर्ट कार्यालय इंचार्ज लालजी निषाद से इसकी सूचना पोस्टमास्टर नूतन सिंह को दी।