फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: प्रभारी मंत्री बोले, देश के लिए एसआईआर जरूरी, विपक्ष को लग रहा है डर

ishwar ashish Updated Sun, 16 Nov 2025 06:46 PM IST

जलालपुर (अंबेडकरनगर)। विधान सभा क्षेत्र में भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर रविवार को राष्ट्रीय एकता यात्रा का आयोजन किया गया। गंजा मोहल्ला स्थित सरस्वती स्कूल से शुरू हुई यात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए मालीपुर में एक निजी स्थल पर संपन्न हुई। प्रभारी मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने कहा कि सरदार पटेल ने देश को एक करने में जो ऐतिहासिक योगदान दिया, उसका सम्मान कांग्रेस कभी नहीं कर सकी। यदि सरदार पटेल देश के पहले प्रधानमंत्री बने होते, तो न आतंकवाद पनपता और न ही कश्मीर मुद्दा विकराल रूप लेता। आज देश के लिए एसआईआर बेहद जरूरी है, लेकिन विपक्ष को इसी का डर सताता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश एकता, सुरक्षा और विकास की नई ऊंचाइयां छू रहा है। जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी ने कहा कि स्टेच्यू ऑफ यूनिटी के निर्माण में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री मोदी के आह्वान पर महत्वपूर्ण योगदान दिया। सरदार पटेल ने एक भारत-श्रेष्ठ भारत का नारा दिया था, जिसे भाजपा लगातार मजबूत कर रही है। पूर्व सांसद रितेश पांडेय ने कहा कि यह यात्रा देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रीय भावना को पुनर्जीवित करने का संदेश देती है। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा उर्फ साधू वर्मा, अयोध्या जिला प्रभारी डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी, पूर्व जिलाध्यक्ष यमुना प्रसाद चतुर्वेदी, जिला उपाध्यक्ष रजनीश सिंह, रजनीश सिंह, अंशुमान सिंह व अन्य उपस्थित रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें