फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: पुलिस लाइन से गूंजा तिरंगे का जयघोष, शान से निकली तिरंगा यात्रा

स्वतंत्रता दिवस के उल्लास के बीच शुक्रवार को शहर के टांडा रोड स्थित पुलिस लाइन से तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में लहराते तिरंगे और देशभक्ति के जोश के बीच निकली यात्रा ने माहौल को राष्ट्रभक्ति से सराबोर कर दिया। यात्रा में पुलिसकर्मियों के साथ अधिकारी भी पूरे उत्साह से शामिल हुए। एसपी प्राची सिंह और सीओ सिटी नीतीश तिवारी की मौजूदगी में निकली तिरंगा यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरी। तिरंगे के सम्मान और देश के वीरों के प्रति श्रद्धा का संदेश देती यात्रा ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। इस दौरान भारत माता के जयकारों से वातावरण गूंज उठा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें