फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: पीडीए चौपाल कार्यक्रम: नसीमुद्दीन सिद्दीकी बोले- धर्म की राजनीति से नहीं, रोजगार और शिक्षा से होगा विकास

जलालपुर अंबेडकरनगर । नगर के मुलायम सिंह यादव महिला पीजी कॉलेज में रविवार को समाजवादी पार्टी की ओर से पीडीए चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री और सपा नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। उन्होंने कहा कि सरकार सबका साथ, सबका विकास का नारा देती है लेकिन राजनीति धर्म के आधार पर की जा रही है। पढ़ा-लिखा युवा रोजगार की तलाश में भटक रहा है और प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक की घटनाओं से छात्रों का भविष्य प्रभावित हो रहा है। उन्होंने किसानों की समस्याओं का भी जिक्र करते हुए कहा कि खाद के लिए किसानों को घंटों लाइन में लगना पड़ता है। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि मुफ्त राशन जैसी योजनाओं का इस्तेमाल राजनीतिक लाभ के लिए किया जा रहा है। सांसद लालजी वर्मा ने कहा कि स्मार्ट मीटर व्यवस्था को लेकर लोगों में असंतोष है और आम उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। जनता से जुड़े मुद्दों को लगातार उठाया जाता रहेगा। पीडीए चौपाल के दौरान पार्टी नेताओं ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और विभिन्न वर्गों तक पहुंच बढ़ाने पर जोर दिया। कार्यक्रम में सामाजिक न्याय, पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक समुदायों से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा हुई। इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष जंग बहादुर यादव, पूर्व एमएलसी विशाल वर्मा, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कमर हयात अंसारी, विधानसभा अध्यक्ष अखिलेश यादव, प्रदेश महासचिव अनीसुर्रहमान, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक सभा यासिर हयात, प्रदेश सचिव नदीम अंसारी, राजेंद्र चौधरी, डॉ. राजेश सिंह, सिद्धार्थ मिश्रा, डॉ. अभिषेक सिंह, जिला पंचायत सदस्य आलोक यादव व अन्य उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें