लेखपाल भर्ती परीक्षा 14 केंद्रों पर शुरु हुई। सुबह आठ बजे से साढ़े नौ बजे तक प्रवेश दिया गया। परीक्षा केंद्र बीएन इंटर कॉलेज, राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज समेत सभी केंद्रों पर मोबाइल, स्मार्ट वॉच या किसी भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित किया गया। एक पाली में सुबह 10:00 बजे से 12:00 बजे तक बायोमैट्रिक व गहन तलाशी के बाद केंद्रों में प्रवेश दिया गया। परीक्षार्थियों की बसों व ट्रेनों में भीड़ नजर आ रही है। बृहस्पतिवार को भी दो ट्रेनों के कैंसिल व पांच ट्रेनों के मार्ग परिवर्तित होने के कारण सामान्य यात्रियों के साथ परीक्षार्थियों को परेशानी हुई।