फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: कांवड़ियों का जत्था बाबा बैजनाथ धाम के लिए रवाना, गूंजे 'बम-बम भोले' के जयघोष

अंबेडकरनगर। सावन माह की पावन बेला में शिवभक्ति का उल्लास चरम पर है। रविवार को जलालपुर के यादव चौराहे से बाबा बैजनाथ धाम के लिए कांवड़ियों का जत्था पूरे उत्साह, श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ रवाना हुआ। कांवड़ यात्रा के शुभारंभ के अवसर पर वातावरण 'बम-बम भोले' और 'हर-हर महादेव' के गगनभेदी जयघोष से भक्तिमय हो उठा। यात्रा को रवाना करने से पूर्व नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि, मनोनीत सभासद सुरेश गुप्त, आशाराम मौर्य, मीडिया प्रभारी विकास निषाद, सोनू गौड़ एवं दिलीप यादव ने कांवड़ियों को अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया और उनकी मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं दीं। कांवड़ियों ने कंधों पर कांवड़ उठाकर भगवान भोलेनाथ का स्मरण करते हुए यात्रा प्रारंभ की। डमरू की थाप, शिव भजनों और भक्तों के जयघोष से पूरा क्षेत्र शिवमय हो गया। श्रद्धालु पूरे मार्ग में भक्ति और आस्था के रंग में रंगे नजर आए। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने बाबा भोलेनाथ से सभी कांवड़ियों की यात्रा सकुशल एवं मंगलमय संपन्न होने की प्रार्थना की। कांवड़ यात्रा ने एक बार फिर आस्था, एकता और सनातन संस्कृति की समृद्ध परंपरा का संदेश देते हुए क्षेत्र में धार्मिक उल्लास का वातावरण बना दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें