फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: घर से 100 मीटर दूर महिला का मिला शव, लूट के बाद हत्या का आरोप

अंबेडकरनगर। टांडा के हजलापुर गांव में बुधवार की सुबह घर से 100 मीटर की दूरी पर सीता जायसवाल (52) का शव मिलने पर सनसनी फैल गई। उनके गले के नीचे और सीने पर जख्म भी मिले हैं। महिला के पहने हुए जेवर गायब हैं। परिजनों का आरोप है कि उनके जेवर लूटने के बाद उनकी हत्या कर दी गई है। मृतक के पति हीरा मोदनवाल की चाय की दुकान चलाते हैं। रात में खाना खाने के बाद सभी घर में सो गए थे। सुबह उठने पर पत्नी कमरे में नहीं थीं। घटना की जानकारी लगते ही टांडा पुलिस के साथ एसओजी, फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई है और मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें