अंबेडकरनगर के जैतपुर थाना क्षेत्र के मुस्कुराई गांव में बृहस्पतिवार की रात घर के बाहर बरामदे में सो रहे ग्रामीण रामस्वरूप (50) की धारदार हथियार से गर्दन पर प्रहार कर बेरहमी से हत्या कर दी गई। सुबह खून से लथपथ शव देखकर परिजनों के होश उड़ गए। पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की है।