फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: भाजपा जिलाध्यक्ष के विरोध में नगर पंचायत अध्यक्ष ने शुरू किया प्रदर्शन

बीते मंगलवार को भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी से हुए विवाद के बाद चेयरमैन विनोद प्रजापति शुक्रवार को राजेसुल्तानपुर के वसुधा सिंह स्मारक के समक्ष धरना प्रदर्शन शुरू किया है। दरअसल, बीते मंगलवार को 10 सभासदों ने नगर पंचायत अध्यक्ष व ईओ लक्ष्मी चौरसिया पर तमाम गंभीर आरोप लगाते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष के साथ डीएम अनुपम शुक्ला से शिकायत की थी। सभासदों का आरोप था कि टेंडर के एवज में 30 से 40 प्रतिशत कमीशनखोरी हो रही है। कागजों पर अधिक कर्मचारियों को दर्शाकर पूरा भुगतान निकाला जा रहा है, जबकि नगर पंचायत से लेकर क्षेत्र में कम ही सफाई कर्मचारी रहते हैं। डीएम के आदेश के बाद एसडीएम आलापुर सुभाष सिंह नगर पंचायत में जांच करने पहुंचे थे, जहां भाजपा जिलाध्यक्ष भी मौजूद थे। इसी बात को लेकर नगर पंचायत अध्यक्ष ने विरोध जताया और जिलाध्यक्ष पर उनकी कुर्सी पर बैठने, कार्यालय से बाहर निकालने जैसे आरोप लगाए थे। शुक्रवार सुबह ही चेयरमैन अपने दर्जनों समर्थकों के साथ धरने पर बैठ गए हैं। चेयरमैन ने कहा कि यहां मुख्यमंत्री के नेतृत्व में जनता की सरकार चलती है, किसी और की सरकार नहीं चल सकती है। पिछड़े परिवार के साथ अन्याय किया गया है। मुझे मेरी कुर्सी से हटाया गया, धमकी दी गई। इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच की जाए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें