फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: बुआ-भतीजे ने पुलिस के सामने लिए सात फेरे, दोनों पक्षों में हुई मारपीट, एक घायल

अंबेडकरनगर। हंसवर क्षेत्र रिश्ते में बुआ-भतीजे लगने वाले प्रेमी युगल का पुलिस की मौजूदगी में विवाह कराया गया। कुछ ही घंटों बाद दोनों पक्षों में मारपीट हो गई जिसमें युवती पक्ष का एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस से शिकायत की गई है। क्षेत्र के एक गांव में 21 वर्षीय युवती और 23 वर्षीय युवक रिश्ते में बुआ-भतीजे लगते हैं। पिछले तीन वर्षों से एक-दूसरे के संपर्क में थे। परिवार और समाज के विरोध के बीच दोनों ने घर छोड़ दिया था। 24 मार्च को युवती के लापता होने के बाद परिजनों ने हंसवर थाने में अपहरण का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई थी। मामले के तूल पकड़ने पर 30 मार्च को दोनों युवक-युवती थाने पहुंचे और बालिग होने का हवाला देते हुए साथ रहने की इच्छा जताई। दिनभर चली पंचायत के बावजूद सहमति नहीं बन सकी। अंततः पुलिस ने युवती के परिजनों की मौजूदगी में हंसवर स्थित दुर्गा मंदिर में दोनों का विवाह करा दिया। युवक पक्ष के परिजन इस विवाह में शामिल नहीं हुए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें