शासन व विभाग का दावा है कि किसानों को साधन सहकारी समितियों पर पर्याप्त मात्रा में समय से उर्वरक मिलेगी। लेकिन जमीनी हकीकत इसके बिल्कुल विपरीत है। खाद के लिए समितियों पर सुबह पांच बजे से ही किसान लाइन लगा दे रहे हैं। बावजूद इसके खाद मिलने की गारंटी नहीं है। कुछ ऐसी ही स्थिति अशरफपुर बरवां साधन सहकारी समिति व साधन सहकारी समिति अन्नावा पर देखने को मिली। यहां हरीश खान टीकमपारा पियारेपुर, खेवार के किसान धमेंद्र सिंह सहित सौकड़ों किसान सुबह पांच बजे से ही कतार में लगे थे। अशरफपुर में कई गांव के किसानों की भीड़ खाद लेने को जमा हो गई। इसके चलते पुलिस को बुलाना पड़ा।