फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: Ambedkarnagar: जलस्तर बढ़ने के साथ फिर शुरू हुई कटान, किसान हो रहे परेशान

सरयू नदी का जलस्तर बुधवार को बढ़ने से कम्हरिया व मांझा कम्हरिया क्षेत्र में नदी के किनारे स्थित खेतों में एक बार पुनः कटान शुरू होने से किसान काफी परेशान नजर आते दिखाई पड़े। वही बाढ़ कार्य खंड अयोध्या द्वारा बैंबू स्टड का कार्य मंगलवार से बंद होने से ग्रामीणों ने नाराजगी जताई है। आलापुर तहसील क्षेत्र के कम्हरिया व मांझा कम्हरिया क्षेत्र में सरयू नदी के किनारे स्थित खेतों में नदी के जलस्तर में वृद्धि होने से एक बार कटान शुरू हो गई। कम्हरिया के अरविंद सिंह व सुरेश सिंह के खेतों में जहां कटान हो रही है। वहीं मांझा कम्हरिया में इटौरा ढोलीपुर के किसान तालुकदार सिंह, राघवेन्द्र सिंह, परमात्मा सिंह सहित अन्य के खेतों में नदी के पानी का बहाव तेज होने के कारण कटान शुरू हो गई है। सुरेश सिंह के खेत में धान की पौध लगी हुई है। उनका कहना है कि कटान से लगता है कि धान की पौध भी नदी में समाहित हो जाएगी और रोपाई भी नहीं हो पाएगी। कम्हरिया गांव निवासी सुक्खू कन्नौजिया व लक्ष्मण निषाद ने कहा कि यदि पानी का जलस्तर थोड़ा और ऊपर हुआ तो इस वर्ष नदी के किनारे किसानों के बचे हुए खेत कसमाहित हो जाएंगे। गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे के सरयू नदी पर बने पुल से पानी टकराने के बाद धारा सीधे कम्हरिया व मांझा कम्हरिया की तरफ मुड़ने से यह कटान विगत 3 वर्षों से हो रही है, जो हर वर्ष किसानों के लिए आफत बनकर आ रही है। सामाजिक कार्यकर्ता भावेश सिंह व मित्रसेन ने कहा कि बैंबू स्टड का कार्य सिर्फ एक खानापूरी है। दो दिनों से कार्य बंद पड़ा है। जिम्मेदार कटान की तरफ ध्यान नहीं दे रहे। एसडीएम सुभाष सिंह धामी ने कहा कि नदी कुछ जलस्तर कुछ बढ़ा है। तहसील के कर्मचारियों को नदी के जलस्तर के निगरानी के साथ-साथ कम्हरिया व मांझा कम्हरिया क्षेत्र में लगाया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें