राजकीय आईटीआई अकबरपुर में शुक्रवार को अमर उजाला की ओर से संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। दिग्गजों ने अपनी जिंदगी के संघर्ष पर खुलकर बात की। उन्होंने पहाड़ जैसी चुनौतियों पर फतेह का गुरुमंत्र दिया। छात्र-छात्राओं में कुछ करने का जोश पैदा किया जो किसी न किसी मोड़ पर आकर खुद को हताश और निराश महसूस कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि मौजूद करियर काउंसलर ने कहा कि आज केवल डिग्री से काम नहीं चलता। कंपनियां स्किल देखती हैं। अगर छात्र डिजिटल स्किल, कम्युनिकेशन और प्रॉब्लम सॉल्विंग पर फोकस करें तो रोजगार के अवसर खुद-ब-खुद बनते हैं। इस दौरान जिला सेवायोजन अधिकारी प्रीति मिश्रा, आईटीआई नोडल चंद्रशेखर सिंह, प्रधानाचार्य विनय सिंह, केपी गौतम व अन्य मौजूद रहे।