जलालपुर तहसील क्षेत्र के मालीपुर रोड स्थित एक लोहे सरिया की दुकान पर टैक्स डिपार्टमेंट के सचल दस्ते की छापेमारी के दौरान एकजुट हुए व्यापारियों की छापेमारी करने आई टीम के साथ जमकर नोंकझोंक हुई। जानकारी के अनुसार, जनपद सुल्तानपुर से आई मोबाइल सचल टीम ने लोहे सरिया लदे एक ट्रक का पीछा करते हुए जनपद अंबेडकर नगर के सरिया दुकान पर पहुंचकर ड्राइवर से बिल मांगा। इसी दौरान मौके पर पहुंचे व्यापारियों और टीम के बीच जमकर नोंकझोंक हुई। मौके पर एकत्रित व्यापारियों ने टीम के अधिकारी राजेंद्र चक्रवर्ती से आईडी कार्ड मांगा और उन्हें गाड़ी से उतरकर बातचीत के लिए बुलाया। अधिकारी के वार्ता के लिए न आने पर व्यापारी आक्रोशित उठे। दुकानदार लल्ला अग्रहरि ने आरोप लगाया कि अधिकारी के आने से पहले ही सुरक्षा में लगे सिपाही के द्वारा दुकान रिश्वत की मांग की गई। व्यापारियों का कहना है कि अधिकारी खुद दुकान पर नहीं आए, बल्कि उन्हें गाड़ी के पास बुलाया गया, जिससे पूरी कार्रवाई पर संदेह पैदा हो गया।सचल दस्ते की इस छापेमारी के दौरान अफरा तफरी मची रही।