फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video : अंबेडकरनगर...वोटर लिस्ट को शुद्ध करने की प्रक्रिया है विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान

मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के पहले चरण को अब सिर्फ 10 दिन बाकी हैं। अब तक करीब 30 प्रतिशत मतदाताओं का एसआईआर फार्म भरवाकर उसे डिजिटाइज कराया जा चुका है। इसके बाद भी अभी लक्ष्य काफी दूर है। इसमें जनसहभागिता कम होने की वजह से अभियान रफ्तार नहीं पकड़ पा रहा है। इसको लेकर अधिकारी लगातार क्षेत्रों में जाकर लोगों को जागरूक करने का काम कर रहे हैं। इसमें किसी भी प्रकार की समस्या आने पर मतदाता बीएलओ से संपर्क कर फार्म भरवाकर जमा कर सकते हैं। जलालपुर के एसडीएम राहुल गुप्ता ने बताया कि विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान वोटर लिस्ट को शुद्ध करने की प्रक्रिया है। इसमें हर मतदाता का सत्यापन कराया जा रहा है, ताकि इसमें किसी भी प्रकार की त्रुटि न रहे। उन्होंने रविवार शाम को पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा की और पूरी प्रक्रिया के बारे में लोगों को जागरूक किया। एसडीएम ने बताया कि अगर किसी मतदाता या उसके परिजनों का नाम वर्ष 2003 की सूची में नहीं है तो उसे घबराने की आवश्यकता नहीं है। वह सिर्फ वर्ष 2025 की मतदाता सूची का ब्योरा भरकर दे सकते हैं। इसके बाद उन्हें आयोग की ओर से जारी 13 दस्तावेजों में किसी एक को बीएलओ को उपलब्ध कराना होगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें