आज से एक माह के लिए यातायात माह का शुभारंभ हुआ। पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर शंकर ने पुलिस कार्यालय से जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके बाद जागरूकता संबंधी स्लोगन लिखी तख्तियों के साथ मोटर साइकिल व स्कूटी पर सवार महिला एवं पुलिस कर्मियों ने टांडा रोड से लेकर शहर के विभिन्न मार्गों पर लोगों को जागरूक किया। इस मौके पर एएसपी पश्चिमी हरेंद्र कुमार, सीओ सिटी नीतीश कुमार तिवारी, इंस्पेक्टर श्रीनिवास पांडेय, टीएसआई जेबी यादव, महिला थानाध्यक्ष ज्योति वर्मा, मिशन शक्ति प्रभारी शिवांगी त्रिपाठी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।