फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: अंबेडकरनगर में पुलिस मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर के पैर में लगी गोली, गिरफ्तार

टांडा पुलिस की धोरा पुल के नीचे हिस्ट्रीशीटर से मुठभेड़ हो गई। बदमाश के बाएं पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। टांडा कोतवाल दीपक सिंह रघुवंशी को सूचना दी की एक हिस्ट्री सीटर बदमाश किसी वारदात को अंजाम देने के फिराक में है। पुलिस ने धौरहरा पुल के पास घेराबंदी कर ली। तभी बाइक से एक व्यक्ति आता दिखाई पड़ा। उसने पुलिस को देख बाइक मोड़कर भागने की कोशिश की, लेकिन बाइक फिसलने से वह गिर पड़ा। खुद को गिरा देख उसने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग में उसके बाएं पैर में गोली लगने से वह वहीं गिर पड़ा। पुलिस की पूछताछ में उसने अपनी पहचान अकबरपुर की नूरपुर निवासी सज्जाद के रूप मेंबताई। उसके खिलाफ गैंगस्टर मादक पदार्थ अधिनियम को तस्करी के अलावा कोतवाली का हिस्ट्रीशीटर भी है। पुलिस ने उसके पास से तमंचा कारतूस और एक बाइक बरामद की है। पुलिस के अनुसार बाइक चोरी की है। को शुभम कुमार ने बताया कि हिस्ट्रीशीटर को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया है।उसके बाएं पैर में गोली लगने से वह घायल है सीएससी टांडा में उसका उपचार चल रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें