फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video : अंबेडकरनगर में लापरवाह बीएलओ पर होगी कार्रवाई, सुपरवाइजरों का रोका वेतन, मांगा स्पष्टीकरण

मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत गणना प्रपत्र वितरण के बाद अब इन्हें वापस लेना और डिजिटाइजेशन करने की बड़ी चुनौती सामने है। डिजिटाइजेशन की प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए मंगलवार शाम को डीएम अनुपम शुक्ला ने जलालपुर तहसील क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान अलग-अलग क्षेत्रों में बीएलओ से मुलाकात की और गणना प्रपत्र भरवाने, वापस लेने और डिजिटाइजेशन की प्रक्रिया के बारे में जानकारी ली। इस दौरान कई बीएलओ ने नेटवर्क की समस्या होने की बात कही। इस पर डीएम ने निर्देश दिए कि तहसील परिसर में वाई-फाई की सुविधा रात 10 बजे तक मुहैया कराई जाए। अगर क्षेत्र में नेटवर्क नहीं आ रहा है तो बीएलओ तहसील आकर डिजिटाइजेशन करें, लेकिन इसमें लापरवाही पर कार्रवाई होगी। इस दौरान कई बीएलओ के कार्यों में लापरवाही भी मिली, जिस पर डीएम ने इनपर कार्रवाई के निर्देश दिए। वहीं संबंधित सुपरवाइजरों का वेतन रोकने और स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने आलापुर का भी निरीक्षण किया। वहीं, एडीएम न्यायिक रंजीत सिंह ने टांडा तहसील पहुंचकर एसआईआर प्रगति की समीक्षा की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें