फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: अंबेडकरनगर में बारिश से जलभराव, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

Akash Dwivedi Updated Mon, 20 Jul 2026 02:40 PM IST

लगातार दो दिनों से हो रही बारिश ने जलालपुर तहसील क्षेत्र के मगुराडीला सैखवलिया गांव की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। गांव की गलियों, रास्तों और खेतों में जलभराव होने से लोगों का आवागमन प्रभावित हो गया है। ग्रामीणों ने जलनिकासी की व्यवस्था न होने और शिकायतों के बावजूद समस्या का समाधान न किए जाने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों का कहना है कि जलभराव की समस्या वर्षों पुरानी है, लेकिन जिम्मेदार विभाग स्थायी समाधान नहीं करा सका। गांव निवासी प्रवीण और कुलदीप ने बताया कि उन्होंने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 पर भी शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन बिना मौके पर समस्या का निस्तारण किए ही शिकायत का फर्जी निस्तारण कर दिया गया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि गांव में नियमित सफाई नहीं होने से गंदगी का अंबार लगा है। बारिश के बाद जलभराव से संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। उन्होंने जिला प्रशासन से तत्काल जलनिकासी की व्यवस्था कराने और लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। खंड विकास अधिकारी शैलेश प्रकाश ने बताया कि मामले की जानकारी मिलने पर संबंधित सचिव और ग्राम प्रधान को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दे दिए गए हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें