अंबेडकरनगर में महरुआ क्षेत्र अंतर्गत नसीरपुर में प्रशासन से बिना अनुमति लिए जयंती के दिन डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित करने पर जमकर हंगामा हो गया। पुलिस व प्रशासन के अधिकारी मूर्ति स्थापना रोकने के निर्देश दे रहे हैं जबकि ग्रामीण अपनी मांगों पर अड़े रहकर हंगामा कर रहे हैं। पिछले कई घंटों से हंगामा चल रहा है। ग्रामीणों और पुलिस में तीखी नोकझोंक हो रही है। बावजूद इसके ग्रामीण मानने को तैयार नहीं हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी प्राची सिंह भी मौके पर पहुंची हैं और लोगों से वार्ता करने का प्रयास कर रही हैं। फिलहाल पूरे गांव को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। कई थानों की पुलिस के साथ पीएसी के जवानों को तैनात किया गया है।