फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: अंबेडकरनगर के जलालपुर और जहांगीरगंज में बारिश, टूटकर गिरा पेड़

जून की शुरुआत और नौतपा के आखिरी दिनों में मौसम ने अपने तेवर और तीखे कर दिए हैं। आसमान से बरस रही आग उगलती धूप ने लोगों का घरों से निकलना मुश्किल कर दिया। जलालपुर व जहांगीरगंज क्षेत्रों में हल्की बारिश से थोड़ी राहत रही। बुधवार को सुबह से निकली तेज धूप के कारण पूरा दिन तेज गर्मी का सामना करना पड़ा। अकबरपुर शहर के पटेल तिराहा, एमई विक्रमादित्य तिराहा समेत तमाम प्रमुख स्थानों पर लोग धूप की तपिश से बचने के लिए गमछा, टोपी से चेहरा ढंककर निकलते नजर आए। गन्ने के रस से लेकर बेल शरबत के ठेलों पर लोग शीतल पेय पदार्थों के सहारे गर्मी का असर कम करने का प्रयास करते रहे। इससे पहले मंगलवार की रात उमस ने खूब परेशान किया। जलालपुर और जहांगीरगंज इलाकों में कुछ स्थानों पर तेज हवा और हल्की बारिश भी हुई। ब्लॉक जलालपुर परिसर में 35 साल पुराना पीपल का वृक्ष तेज आंधी और बारिश के बीच गिर गया गनीमत रहा कि उस वक्त लोग वहां मौजूद नहीं थे। इसके चपेट में आने से दो पहिया और चार पहिया वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। बारिश से इन क्षेत्रों में लोगों ने मामूली राहत महसूस की। आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के मौसम वैज्ञानिक डॉ. सीताराम मिश्रा ने बताया कि दिन का अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा। अगले 24 घंटे के दौरान औसतन मौसम साफ रहेगा। कहीं कहीं हल्की बारिश और तेज हवा चल सकती है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें