फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: अंबेडकरनगर: भाजपा नेता की प्रेमिका के घर में पीट-पीटकर हत्या, छह साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग

जहांगीरगंज के मगनपुर महिमापुर गांव में सोमवार देर रात प्रेमिका से मिलने गए भाजपा नेता आलापुर के शाहपुर चहोड़ा गांव निवासी आनंद कन्नौजिया (24) की प्रेमिका के परिजनों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। युवती और युवक का प्रेमप्रसंग बीते छह साल से चल रहा था। यह बात प्रेमिका के घर वालों को गवारा न थी। आरोप है कि युवक को रंगे हाथों पकड़ने के बाद युवती के घरवालों ने उसे लाठी-डंडों से इतना पीटा कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। रातभर शव घर के अंदर पड़ा रहा। सुबह ग्रामीणों ने घर के अंदर लहूलुहान शव देखा तो पूरे गांव में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते भीड़ उमड़ पड़ी। आनंद भाजपा अनुसूचित मोर्चा के पूर्व मंडल अध्यक्ष रह चुके हैं। सीओ प्रदीप सिंह चंदेल जहांगीरगंज पुलिस के साथ मौके पहुंच घटना के बारे में जानकारी ली। मृतक की मां सुशीला ने प्रेमिका व उसके परिजनों पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। थानाध्यक्ष अजय यादव ने बताया कि मृतक के शरीर पर गंभीर चोटों के निशान हैं। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें