वीडियो इनपुट- जिले में 5,088 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, तैयारियां पूरी अंबेडकरनगर। जिले में रविवार को नीट-यूजी परीक्षा के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 11 केंद्रों पर 5,088 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। प्रशासन ने नीट-यूजी परीक्षा को नकलविहीन और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए विशेष सुरक्षा इंतजाम किए हैं। नोडल अधिकारी वीरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे से निगरानी होगी, साथ ही स्टैटिक मजिस्ट्रेट और पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा। परीक्षा दोपहर दो बजे से शुरू होगी। अभ्यर्थियों को 30 मिनट पहले तक केंद्रों में प्रवेश दिया जाएगा। प्रवेश से पहले बायोमेट्रिक सत्यापन, पहचान पत्र मिलान और सघन जांच की जाएगी। निर्धारित समय के बाद किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। दिव्यांग अभ्यर्थियों को नियमानुसार अतिरिक्त समय मिलेगा। रोडवेज में प्रवेश पत्र दिखाने पर 50 फीसदी किराया छूट मिलेगी।