फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संपूर्ण समाधान दिवस में फूटा फरियादियों का दर्द

मधुवेंद्र सचान Updated Mon, 06 Jul 2026 04:26 PM IST

संपूर्ण समाधान दिवस में फूटा फरियादियों का दर्द, वर्षों से नहीं हुआ समाधान अंबेडकरनगर: जलालपुर तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में सोमवार को ऐसे कई मामले सामने आए जिन्होंने विभागीय कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए। कहीं ओटीएस योजना के तहत बिल जमा करने के बावजूद उपभोक्ता पर आरसी जारी कर दी गई, तो कहीं 20 साल पुराना सीमांकन विवाद अब भी समाधान का इंतजार कर रहा है। एक दिव्यांग महिला ने बरसात में घर तक एंबुलेंस न पहुंच पाने की पीड़ा सुनाई, जबकि एक विधवा ने सार्वजनिक रास्ता बंद कर पेयजल पाइपलाइन रोकने का आरोप लगाया। शिकायतें सुनने के बाद डीएम ईशा प्रिया व एसपी प्राची सिंह ने संबंधित अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए सभी मामलों की मौके पर जांच कर समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें