फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से लापता युवती का नहर किनारे मिला दुपट्टा व चप्पल

घर से लापता युवती का नहर किनारे मिला दुपट्टा व चप्पल - पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शुरू कराई तलाश अंबेडकरनगर । सम्मनपुर क्षेत्र के टंडवा सिसारा गांव में बृहस्पतिवार सुबह एक युवती का दुपट्टा और चप्पल गांव के बाहर नहर की पटरी पर मिले। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवती के नहर में डूबने की आशंका जताते हुए उसकी तलाश शुरू कर दी है। टंडवा सिसारा निवासी राम प्रताप की 24 वर्षीय पुत्री प्रीति बुधवार रात घर से गायब हो गई थी। परिजनों के अनुसार प्रीति मानसिक रूप से अस्वस्थ थी और उसका इलाज राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर से चल रहा था। बुधवार रात प्रीति शौच के लिए घर से निकली थी। देर रात तक वापस न लौटने पर परिवार के सदस्यों ने उसकी तलाश शुरू की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। बृहस्पतिवार सुबह गांव के बाहर नहर की पटरी पर ग्रामीणों ने दुपट्टा और चप्पलें पड़ी देखीं। सूचना मिलने पर परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने दुपट्टा और चप्पलें प्रीति की होने की पुष्टि की। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से युवती की नहर में तलाश शुरू कराई है। थानाध्यक्ष अभिषेक त्रिपाठी ने बताया कि नहर में युवती के डूबने की आशंका के चलते गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू कर दी गई है। युवती के मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें