नगर पंचायत में स्थित हनुमानगढ़ी मंदिर से बुढ़वा मंगलवार पर गाजे-बाजे के साथ झांकी निकाली गई। झांकी में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और जय श्री राम व बजरंगबली के नारे लगाए। नगर पंचायत में स्थित हनुमानगढ़ी मंदिर से गांजे बाजे के साथ निकली झांकी ब्रह्मबाबा स्थान होते हुए राजेसुल्तानपुर चौक व कस्बे की गलियों से होते हुए गोपाल बाग पहुंची और गोपाल बाग से पुनः हनुमानगढ़ी पहुंचकर समापन हुआ। इस बीच भगवान शिव का तांडव व अन्य कार्यक्रम प्रदर्शित किए गए, जिसे देख लोग मंत्रमुग्ध हो गए। मंदिर परिसर की भव्य सजावट की गई। इस दौरान प्रसाद वितरण का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। सुरक्षा की दृष्टि से थानाध्यक्ष अक्षय पटेल, एसआई शुभम यादव सहित अन्य पुलिसकर्मी शोभायात्रा के साथ मौजूद रहे। शोभायात्रा में सभासद प्रतिनिधि रमेश मद्धेशिया, आनंद मौर्य, मोनू मोदनवाल, संतोष पाण्डेय, विवेक सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे। संवाद