फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : अबंडेकरनगर: पोस्टर के बाद भाजपा प्रत्याशी का वीडियो हुआ वायरल

कटेहरी से बीजेपी प्रत्याशी धर्मराज निषाद का विवादित पोस्टर भले ही हट गया लेकिन अब इसी से जुड़ा उनका एक वीडियो सामने आया है। पोस्टर में उनकी तरफ से लिखा था कि या तो अबकी जिताय दा या फिर टिकठी पर लिटाय दा। इसका सीधा मतलब लोगों के बीच गया कि चुनाव नहीं जिताया तो यह मेरे जीवन मरण का सवाल है। यह पोस्टर वायरल होने के बाद बीजेपी ने इससे पल्ला झाड़ लिया था। जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी आगे आए थे। कहा था कि यह विपक्ष की साजिश है। पार्टी या प्रत्याशी की तरफ से ऐसा कोई पोस्टर नहीं लगा। हालांकि अब प्रत्याशी का ही यह कहते वीडियो सामने आया है कि या तो जिताय दा या फिर टिकठी पर लिटाय दा। वह चुनाव प्रचार में एक चौपाल को संबोधित कर रहे हैं। यह वीडियो पोस्टर लगने से पहले का बताया जाता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें