फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबेडकरनगर में व्यापारी संवाद कार्यक्रम में जीएसटी पर चर्चा, समस्याओं के समाधान का आश्वासन

अंबेडकरनगर में जलालपुर विकासखंड सभागार में राज्य कर विभाग की ओर से बृहस्पतिवार को व्यापारी संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बैठक का मुख्य विषय जीएसटी व्यवस्था और व्यापारियों की समस्याएं रहीं। डिप्टी कमिश्नर पशुपति प्रताप सिंह ने व्यापारियों से सीधा संवाद किया। उन्होंने कहा कि जीएसटी से जुड़ी किसी भी समस्या का समाधान विभाग स्तर पर किया जाएगा। व्यापारियों को अपनी समस्याएं सीधे विभाग से साझा करने की सलाह दी गई। व्यापारी कृष्ण गोपाल गुप्ता ने कहा कि कई व्यापारी अभी पूरी तरह डिजिटल व्यवस्था से नहीं जुड़े हैं। इसके कारण जीएसटी रिटर्न दाखिल करने में परेशानी होती है। उन्होंने यह भी कहा कि प्राइवेट अकाउंटेंट के माध्यम से फाइलिंग में गलतियों के कारण नोटिस जारी हो जाते हैं। व्यापारियों की समस्याओं पर जवाब देते हुए डिप्टी जीएसटी कमिश्नर ने आश्वासन दिया कि हर शिकायत का समाधान किया जाएगा। असिस्टेंट कमिश्नर रविंद्र कुमार और राज्यकर अधिकारी इंद्र प्रताप सिंह ने जीएसटी प्रक्रिया और नियमों की जानकारी दी। इस दौरान उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष आनंद जायसवाल, नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि, विनोद मल्होत्रा, आदित्य गोयल, आलोक बाजोरिया, सोनू गौड़, सीताराम व अन्य व्यापारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें