फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबेडकरनगर में दरोगा भर्ती की पहली पाली की परीक्षा संपन्न

अंबेडकरनगर में दरोगा भर्ती परीक्षा की पहली पाली सुबह 10:00 से 12:00 बजे तक संपन्न हो हुई। इस परीक्षा में अमेठी, सुल्तानपुर सहित 10 जिलों से आए अभ्यर्थियों ने भाग लिया। जिले में कुल 10 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। शहर के रमाबाई राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय भी इन्हीं केंद्रों में से एक था। यहां अमेठी, सुल्तानपुर, रायबरेली, हरदोई, कानपुर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, सीतापुर और लखीमपुर जैसे दूरदराज के जिलों से अभ्यर्थी परीक्षा देने पहुंचे थे। परीक्षा समाप्त होने के बाद परीक्षार्थियों से उनके अनुभव जाने गए। कुछ अभ्यर्थियों ने बताया कि प्रश्न पत्र का स्तर आसान था। हालांकि, कई परीक्षार्थी गणित के सवालों में उलझे रहे। एक अभ्यर्थी ने कहा, गणित के कुछ प्रश्न काफी समय लेने वाले थे। दूसरे अभ्यर्थी ने बताया कि सामान्य ज्ञान और हिंदी के प्रश्न आसान थे। परीक्षार्थी ने कहा कि खासकर गणित के खंड में समय प्रबंधन एक चुनौती थी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें