फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबेडकरनगर में श्री शीतला मठिया मंदिर में नवरात्र की तैयारियां जारी

भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 21 Sep 2025 01:03 PM IST

अंबेडकरनगर में जलालपुर नगर के श्री शीतला मठिया मंदिर में नवरात्र को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। सैकड़ों वर्ष से आस्था का केंद्र बने इस प्राचीन मंदिर में हर बार श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ और धार्मिक अनुष्ठानों की योजना ने वातावरण को उत्साहपूर्ण बना दिया है। जानकारों के अनुसार, 1985 में पुरातत्व विभाग के किए गए सर्वेक्षण में मंदिर की प्राचीन मूर्तियों और संरचनाओं का पता चला। इसके बाद 1991 में मंदिर का आधिकारिक पंजीकरण किया गया। प्रारंभ में मिट्टी के टीले पर स्थापित यह मंदिर अब भव्य परिसर के रूप में स्थित है। श्री शीतला मठिया मंदिर को लेकर यह मान्यता प्रचलित है कि जो भक्त सच्चे मन से मां शीतला से मन्नत मांगता है, उसकी मनोकामना अवश्य पूरी होती है। मां शीतला को आरोग्य और स्वच्छता की देवी माना जाता है। विशेष रूप से संतान की लंबी आयु और स्वस्थ जीवन की कामना के लिए माताएं यहां निर्जला व्रत रखकर पूजा-अर्चना करती हैं। मंदिर परिसर में प्राचीन शीतला माता की मूर्ति के अलावा भगवान शंकर, राम दरबार, शनिदेव, राधा-कृष्ण, काली माता, दुर्गा माता और भगवान विष्णु की मूर्तियां भी स्थापित हैं। समय-समय पर समाजसेवियों की ओर से मंदिर के सौंदर्यीकरण का कार्य कराया गया है। इससे इसका भव्य स्वरूप और उभरा है। मंदिर के पुजारी बाबा बालक दास ने बताया कि दुर्गा पूजा को लेकर मंदिर की साफ-सफाई, सजावट और तैयारियों का कार्य पूर्ण गति से चल रहा है। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं के लिए पूजा-साधना का वातावरण उत्कृष्ट बनाने के लिए सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें