अंबेडकरनगर में स्वास्थ्य विभाग की ओर से तंबाकू का सेवन न करने के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इसके लिए सीएमओ कार्यालय से लेकर जिला अस्पताल तक टीम बनी हुई है इसके बाद भी जागरूकता का कोई असर धरातल पर नहीं दिख रहा है। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों के सार्वजनिक स्थानों पर खुलेआम तंबाकू की बिक्री हो रही है और नाबालिग भी सेवन कर रहे हैं। तंबाकू को लेकर स्वास्थ्य विभाग की ओर बड़े पैमाने पर बजट भी खर्च हो रहा है लेकिन सुधार कोई नहीं हो रहा है। कैंसर जानलेवा है... इस चेतावनी से बेपरवाह लोगों को गुटखा, तंबाकू का सेवन कैंसर का रोगी बना रहा है। इसके बाद भी लोग इससे दूरी नहीं बना पा रहा है और स्वयं जानबूझ कर इसका सेवन कर रहे हैं। विभाग की ओर से भी कार्रवाई की खानापूर्ति कर दी जाती है।